Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी,आभूषण चोरी करके हुए फरार: वारदात के समय पति नौकरी पर तो पत्नी गई थी रिश्तेदारी में

रोहतक के कलानौर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी करके फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब पति नौकरी पर व पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। इसलिए मकान बंद था। ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब घरवाले वापस आए तो टूटा ताला देखकर चोरी का पता लगा।

कलानौर के वार्ड नंबर 10 निवासी करिश्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति प्राइवेट नौकरी करता है और रात की ड्यूटी रहती है। बीती रात को वह अपने घर पर ताला लगाकर रिश्तेदार के घर चली गई। वहीं उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। पीछे से मकान बंद था।

जब सुबह आकर देखा तो पाया कि उनके घर पर कमरे का ताला टूटा हुआ है। वहीं कमरे के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। जिसे देखकर स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

उन्होंने अंदर जाकर सामान चेक किया तो पाया कि अलमारी में रखे 37 हजार रुपए नहीं मिले। वहीं चांदी की पाजेब, चांदी की चुटकी, चांदी की अंगूठी, ATM व पैनकार्ड आदि सामान चोरी हो चुका था। किसी अज्ञात ने रात को घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version