Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ऑटो सवार महिला का पास बैठी महिलाओं ने शॉल की आड़ में किया पर्स चोरी: किराया देते समय चला पता

रोहतक में एक महिला का पर्स ऑटो में साथ बैठी ही दो महिलाओं ने चोरी कर लिया। इसका पता उस समय चला जब महिला ऑटो से उतरी और किराया देना चाहा, लेकिन उसका पर्स ही गायब मिला। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

MDU कैंपस निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोर्ट में वकील के साथ काम करती हैं। गुरुवार दोपहर को किला रोड पर थी। उसे मेडिकल मोड पर जाना था। इसके लिए वे एक ऑटो में बैठी। उसके बैठने के बाद ऑटो में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ सवार हो गईं। वे महिलाएं उसके साथ बैठ गई।

उन्होंने बताया कि उक्त महिलाएं उससे बार-बार चिपक रही थी। जिस पर उन्होंने मना किया, लेकिन ऑटो में भीड़ होने व बच्चा साथ होने की बात कहने लगी। उन महिलाओं ने अपना शॉल ज्योति के पर्स पर डाल लिया। इसके बाद पर्स की चेन खोलकर छोटा पर्स निकाल लिया। आरोपी महिलाएं मानसरोवर पार्क के पास उतर गई।

ज्योति ने बताया कि जब वह मेडिकल मोड पर पहुंची और ऑटो का किराया देने के लिए पर्स संभाला तो देखा की उसका छोटा पर्स चोरी हो चुका था। जिसमें 8 हजार रुपए व अन्य दस्तावेज थे। इसके ऑटो वाले ने भी उन दोनों महिलाओं पर ही संदेह जताया। जिसके बाद वे मामले की शिकायत देने पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version