रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त अलग-अलग जगहो से दो युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से दो देसी पिस्तौल व चार ज़िंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. दिनेश कुमार व संत कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-1 की टीमे थाना सांपला के एरिया मे गश्त मे मौजूद थी। स.उप.नि संत कुमार की टीम ने नज़दीक आउटर बाइपास के पास सांपला शहर की तरफ़ से पैदल आ रहे युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया।

युवक की पहचान रवि उर्फ़ सीटू पुत्र रणबीर निवासी सांपला के रूप में हुई। युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन रौंद बरामद हुए। स.उप.नि दिनेश की टीम ने दहरका रोड नज़दीक शिव शक्ति पलेवुड फ़ैक्टरी के पास गांव दहकोरा गांव की तरफ़ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अभिमन्यु उर्फ़ बंटी पुत्र जगबीर निवासी झज्जर के रुप मे हुई। अभिमन्यु के पास से एक देसी पिस्तौल व एक ज़िंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ थाना सांपला मे अलग-अलग अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

दौराने जाँच आरोपियो से थाना सांपला के एरिया मे स्थित मैडिकल हाल दुकान के मालिक से पिस्तौल के बल पर जान से मारने की धमकी देकर लूट का प्रयास करने की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियो ने दिनांक 21.01.2023 को रात करीब 7.15 बजे झज्जर रोड सांपला पर स्थित अशोक मैडिकल हाल के मालिक अशोक की छाती पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान के गल्ले मे रखे पैसो की मांगे। अशोक ने दोनो आरोपियो को धक्का देकर गिरा दिया। युवक दूर खडी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फ़रार हो गये। आरोपियो के खिलाफ थाना सांपला मे धारा 386/393/452/506/34 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 42/2023 अंकित है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!