Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

एवीटी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम गश्त में आउटर बाईपास जसिया काहनी चौक के पास मौजूद थी। दौराने गश्त पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर जिसकी पहचान आशीष उर्फ आशु पुत्र हरिकिशन निवासी गाँव छिछडाना जिला सोनीपत के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर में अभियोग संख्या 132/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी एक हत्या के मामले मे शामिल रहा है। 

Exit mobile version