Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बेटे ने की पिता के सिर पर डंडा मार हत्या: खून बहता देख घर से घसीटकर ले गया गली में

रोहतक में बुधवार को बेटे ने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। उसने सिर पर डंडे से वार किए और फिर घसीटकर गली में ले गया। यहां लोगों ने बुजुर्ग का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान गांव चमारिया निवासी करीब 80 वर्षीय चतर सिंह के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद घटनास्थल पर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस ने FSL टीम को भी घटनास्थल पर ही बुलाया।DSP विद्यानंद ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार चतर सिंह का उसके ही बेटे ने मर्डर किया है। इनका जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार चतर सिंह खेतों में रहता था। घर पर खाना खाने के लिए ही आता था। उसके 2 बेटे हैं। उनमें से छोटा बेटा सत्यवान नशे का आदि है, जो अविवाहित है। उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी वह लड़ाई झगड़ा करता रहा है।

बुधवार को चतर सिंह खेत से घर पर खाना खाने के लिए आया था। जब वह घर में बैठकर खाना खा रहा था तो इसी दौरान उसका बेटा सत्यवान भी वहां पर आ गया। जिसके बाद उसने डंडे से चतर सिंह पर हमला कर दिया। जिसके कारण चतर सिंह की हालत गंभीर हो गई और खून भी बहने लगा।इसके बाद बेटा चतर सिंह को घसीटकर गली में ले आया। जहां शव को छोड़कर फरार हो गया।

Exit mobile version