Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दामाद ने ससुर को गुंडे घर भेज दी धमकी; बेटी की हत्या केस में चुप रहने को कहा, बोले- गवाही दी तो तेरा आखिरी दिन होगा, पत्नी की हत्या मामले में जेल में बंद है आरोपी

रोहतक में बदमाशों ने केस में गवाही न देने को लेकर घर में घुसकर धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर गवाही दी तो वह उनका आखिरी दिन होगा। बदमाशों को पानीपत जेल में बंद दामाद ने ही अपने ससुर और साले को धमकाने के लिए भेजा था। धमकी देकर बदमाश फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

डेयरी मोहल्ला निवासी फूल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को वह घर पर था। उसका लड़का इंद्रजीत और पत्नी अंगूरी देवी भी घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान 2 अज्ञात युवक उनके घर आए। उन्होंने पहले उसके बेटे इंद्रजीत को नाम लेकर पुकारा और फिर घर में घुसकर हाथापाई करने लगे।

झगड़ा करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें पानीपत जेल में बंद नितेश ने भेजा है। इसके बाद दोनों युवक माता दरवाजा की तरफ पैदल भाग गए।

फूल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी ने जनता कॉलोनी निवासी नितेश ने लव मैरिज की है। जिसकी जानकारी उन्हें 29 जनवरी 2022 को मिली थी। नितेश के माता-पिता ने उनकी बेटी को दूसरी जाति की होने की वजह से अपनाने से मना कर दिया और जाति सूचक शब्द भी कहे। हालांकि उसने दोनों को बुलाकर उनकी शादी को स्वीकृति दे दी थी।

उन्होंने कहा कि शादी के कुछ समय बाद नितेश उसकी बेटी के साथ गलत व्यवहार करने लगा और ताने मारता रहता था। इसके बाद 20 मई 2022 की रात को उनके भतीजे जसपाल के पास करीब 12 बजे वर्षा का फोन आया और रोते हुए कहा कि नितेश अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे मारना चाहता है।

वहीं 30 मई 2022 को उसके बेटे इंद्रजीत के पास नितेश ने फोन किया। फोन पर बताया कि उनकी गाड़ी नामुंडा गांव में नहर में गिर गई है। जिसमें वह और उसके ताऊ का लड़का गाड़ी चला रहा था। वे दोनों बच गए और वर्षा गाड़ी के साथ पानी में डूब गई। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, तो वहां पुलिस मौजूद थी। उन दोनों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है।

Exit mobile version