Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दुकानदार ने सामान लेने आये ग्राहक को घोंपा चाकू; PGI में मौत- पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

YouTube player

रोहतक में मंगलवार को एक दुकानदार ने कहासुनी के चलते अपनी ही दुकान पर बैठे एक ग्राहक को चाकू मार दिया। चाकू लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रोहतक पीजीआई में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक अभिषेक का फाइल फोटो

बाबरा मोहल्ला निवासी कृष्णा ने बताया कि उसका बेटा 42 वर्षीय अभिषेक उर्फ मिंटू मंगलवार सुबह दुकान में सामान लेने के लिए गया था। कुछ ही देर में पता चला कि दुकानदार व अभिषेक का झगड़ा हो गया। झगड़े का पता लगते ही वह खुद भी मौके पर पहुंची। कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि उसकी आंखों के सामने ही दुकानदार व उसके भाई ने मिलकर अभिषेक से झगड़ा कर रहे थे और देखते-ही-देखते अभिषेक को चाकू मार दिया। जिस कारण अभिषेक लहूलुहान होकर गिर गया। वहीं बेटे को चाकू लगा हुआ देखकर मां भी बेसूध हो गई और जब होश हाया तो पता चला कि अभिषेक को पीजीआई में ले गए और मृत घोषित कर दिया।

पीजीआई में पहुंची मृतक मां व पत्नी बिलखते हुए

पुलिस जांच के अनुसार जब अभिषेक उर्फ मिंटू को चाकू लगा तो वह घटनास्थल पर ही गिर गया। अभिषेक को घायल होता देख खुद दुकानदार ही उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचा। जहां पर भर्ती करवाने के बाद आरोपी दुकानदार मौके से फरार हो गया।

पीजीआई में पहुंचे परिजन वह पुलिस

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोकर्ण पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद से दुकान बंद कर दी गई। इधर, घायल मिंटू को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मिंटू को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version