रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए थाना पुरानी सब्जी मंडी मे दर्ज हत्या के प्रयास की वारदात मे फरार चल रहे अति वांछित आरोपी विक्रम उर्फ कालू भसड को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपी से स्नैचिंग, लूट, किडनैपिंग, हत्या का प्रयास आदि की अन्य 6 वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार के दिशा-निर्देश अनुसार स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम दयाननंद मठ रोहतक के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की अति वांछित आरोपी मोटरसाईकिल पर सवार होकर पंजाबी धर्मशाला गोहाना रोड के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी करते हुए नजदीक पंजाबी धर्मशाला के पास मोटरसाईकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विक्रम उर्फ कालु भसड पुत्र रणजीत निवासी पाडा मोहल्ला के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास पिठ्ठू बैग से एक देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे अभियोग संख्या 243/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

मामलें की जांच स.उप.नि. सुशील कुमार द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी थाना पुरानी सब्जी मंडी मे दर्ज मामले मे रोहतक पुलिस द्वारा अति वांछित अपराधी की सूची मे शामिल है। आरोपी ने करीब 1 साल पहले अपने परिवार के सदस्यो व अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर सुरेश जोगी पर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी मे धारा 148/149/307/323/325/342/365/341/379बी/506 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 207/2021 अंकित है। जिसमे आरोपी फरार चल रहा था व अति वांछित अपराधी घोषित है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ 6 मामले दर्ज है जिनमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, हवाई फॉयरिंग, अपहरण व बलात्कार आदि के मामले अलग-2 थानो मे दर्ज है। आरोपी लडकी के अपहरण व बलात्कार के मामलें में 20 साल की सजा हो चुकी है। आरोपी पैरोल पर आने का बाद फरार चल रहा है।

आरोपी से अन्य 6 वारदातो का खुलासा हुआ है।

  1. आरोपी ने सन् 2017 मे अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर संगरुर से एक महिला का अपहरण करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमे आरोपी को 20 साल कि सजा हुई थी। आरोपी अप्रैल 2021 मे संगरुर जेल से पैरोल पर बाहर आया था तथा पैरोल पर आने के बाद वापिस नही गया औऱ फरार हो गया।
  2. अति वांछित आरोपी ने करीब एक साल पहले अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर दादरी गेट भिवानी पर एक युवक को जान से मारने कि नियत से गोलिया चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना शहर भिवानी मे धारा 307 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 491/21 अंकित है।
  3. करीब 10 महीने पहले आरोपी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर हथियारो के बल पर डाहर गाव पानीपत के पास से एक युवक से करीब 50/55 हजार रुपये लुटने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना इसराना पानीपत मे धारा 379बी/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 317/2021 अंकित है।
  4. करीब 2 महीने पहले आरोपी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर गांव धनोली जीन्द के पास हथियार के बल पर कैश एजेन्ट से करीब 35/40 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो के खिलाफ थाना पिल्लुखेडा जींद मे धारा 392 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 99/2022 अंकित है।
  5. आरोपी ने करीब 3 माह पहले अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना सदर रोहतक मे धारा 307/34 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 192/2022 अंकित है।
  6. आरोपी ने दिनांक 13.07.2022 को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर हथियारो के बल पर चिडी मे स्थित शराब ठेका से कैश व मोबाईल लुटने की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ थाना लाखनमाजरा मे धारा 379ए/392 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 185/2022 अंकित है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!