Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे लाइसेंसी हथियार से दादी की गोली मारकर हत्या करने वाला नाबालिग पौता काबू; शस्त्र अधिनियम के तहत मे पिता भी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गांव नांदल मे लाइसेंसी हथियार से झगडे के दौरान दादी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले मे नाबालिग पोते को काबू किया गया है। नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है। शस्त्र अधिनियम के तहत नाबालिग युवक के पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि दिनांक 24.05.2023 को रात के समय पुलिस को सूचना मिली की गांव नांदल मे पोते ने अपनी दादी को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। मृतक महिला की पहचान चांद कौर पत्नी ओमप्रकाश निवासी नान्दल के रूप मे हुई। मृतिका के बेटे विजय उर्फ बिट्टू की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।

प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि विजय उर्फ बिट्टू का बडा भाई श्रीनिवास है जो सी.आर.पी.एफ मे नौकरी करता है। दोनो शादी-शुदा है और अपने परिवार के साथ अलग-2 मकानो मे रहते है। श्रीनिवास डयूटी से अपने घर आया हुआ है। जिसके पास दो लडकी व एक लडका है। दिनांक 24.04.2023 को श्रीनिवास का अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया। जिसके बाद श्रीनिवास अपने भाई विजय के घर चला गया और झगडे के बारे मे अपनी मॉ चांद कौर को बताने लगा। श्रीनिवास का बेटा अपने पिता की लाइसेंसी हथियार को लेकर अपने चाचा के घर आ गया और अपने पिता के साथ झगड़ा करने लगा। चांद कौर ने अपने पोते को झगडा करने का कारण पूछा तो युवक ने अपने हाथ मे ली हुई पिस्टल से अपनी दादी पर दो फायर कर दिए। गोली लगने के कारण चाँद कौर की मौके पर मौत हो गई।

मामले की जांच प्रभारी थाना निरीक्षक रणवीर सिंह द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 25.4.2023 को पुलिस टीम ने वारदात मे शामिल नाबालिग युवक को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। शस्त्र अधिनियम के मामले मे मृतक के बेटे श्रीनिवास पुत्र ओमप्रकाश निवासी नान्दल को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version