रोहतक पुलिस की टीम ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से रुपये चोरी करने की वारदात को 24 घंटों के अंदर अंदर हल करते हुये दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सुलेन्द्र ने बताया कि दिनांक 30.06.2024 को कलानौर निवासी हिमांशु की शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 245/2024 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि हिमांशु ने पुराना बस स्टैंड कलानौर के पास किराने की दुकान कर रखी है। दिनांक 29.06.2024 को रात करीब 10:30 बजे हिमांशु अपनी दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। दिनांक 30.06.2024 को सुबह के समय हिमांशु अपनी दुकान पर आया तो उसे दुकान का ताला टूटा व दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला। हिमांशु ने गल्ले को चैक किया तो ग़ल्ले से करीब 80 हज़ार रुपये चोरी हुए मिले।

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी सिटी कलानौर स.उप.नि. सुभाष के नेतृत्व में अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.06.2024 को मुख्य सिपाही अजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी तुषार पुत्र सुरेन्द्र निवासी कलानौर व विशाल पुत्र धर्मबीर निवासी कलानौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पेश अदालत करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!