Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति ने तेजधार हथियार से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट; घरेलू कलह बताई जा रहीं वज़ह

रोहतक में मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने तेजधार हथियार से उसका गला काटा। इसके निशान पुलिस को लाश के गले पर मिले हैं। महिला का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर बहू अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य जमा किए। मृतका की पहचान गांव मदीना गिंधरान निवासी करीब 26 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है।

पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। दोनों के बीच घरेलू कलह के कारण विवाद चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

Exit mobile version