Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को मारा:प्रेमिका से अवैध संबंध के चलते रस्सी से गला घोंटकर दिया वारदात को अंजाम

रोहतक में नेहरु कॉलोनी के अंदर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मृतका की पहचान करीब 34 वर्षीय चिंकी पत्नी गोविंद के रूप में हुई। चिंकी का पति गोविंद टाटा कंपनी में काम करता है। रात को गोविंद की प्रेमिका घर पर आई हुई थी। गोविंद व उसकी प्रेमिका के बीच अवैध संबंध होने का पत्नी चिंकी को शक था। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोविंदने प्रेमिका पूजा के साथ मिलकर पत्नी चिंकी की हत्या कर दी।

गोविंद ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। गोविंद व उसकी प्रेमिका ने मिलकर रस्सी से चिंकी का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

गोविंद व मृतका चिंकी के दो बच्चे है। वारदात के दौरान दोनों बच्चे घर पर ही बताए जा रहे है। पिता गोविंद ने बच्चों को भी डराया हुआ बताया गया है। चिंकी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

सिटी थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Exit mobile version