Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति बना हैवान, 3 दिन तक बेल्ट से पीटा; सास ने भी दिया साथ

रोहतक में हैवानियत की सारी हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया हैं, जिसमें पति ने अपनी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर तीन दिनों तक बेल्ट से पीटा और इस पूरे मामले में उसकी माँ ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लव मैरिज 22 जनवरी 2010 को रोहतक स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसके 3 लड़के हैं। 29 जनवरी को महिला के पति ने संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अपने पति को संबंध बनाने से मना कर दिया।

मना करने के कारण पति को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसके पति ने लगातार 3 दिन तक उसको बेल्ट से मारा व पिटाई करता रहा। जिसके बाद महिला अपने मायका चली गई। मायके वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सास भी उसके पति का ही साथ देती है।

यहां तक कि उसके पति ने जान से माने की भी धमकी दी है। जिसके बाद महिला ने अपने पति व सास के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति व सास के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version