रोहतक में सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्या को ऑनलाइन mtp किट की बिक्री बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसमें youngmart . in वेबसाइट से बिना किसी डॉक्टर के परामर्श से किसी भी व्यक्ति को गर्भपात की दवाइयों गैर कानूनी ढंग से भेजी जा रही है ।
28.2.2025 को सिविल सर्जन द्वारा एक रेडिंग टीम का गठन किया गया, इस टीम द्वारा उक्त वर्णित वेबसाइट से mtp किट का ऑर्डर किया , ऑनलाइन पेमेंट भी की , इस ऑर्डर को ट्रैक करते हुए पाया कि यह नवाडा , पटना बिहार से ऑर्डर की सप्लाई शुरू हुआ है , जो झज्जर होते हुए रोहतक तक भेजी गई । आज दिनांक 09.03.2025 को इस ऑर्डर की डिलीवरी ओमेक्स सिटी रोहतक में कोरियर कंपनी द्वारा की गई । टीम मौके पर मौजूद थी ।टीम ने पैकेट खोला तो इसमें गर्भ गिराने वाली गोलियां थी । यह गैर कानूनी है , क्योंकि इन गोलियों को डॉक्टर के परामर्श पर ही किसी व्यक्ति को दिया जा सकता है । इस mtp किट को कब्जे में लिया, अवैध तरीके से गैर कानूनी ढंग से mtp बेचने वाली फर्म के खिलाफ थाना IMT में एफआईआर दर्ज करवाई गई।
इस तरह अवैध रूप से इन दवाओं की बिक्री से प्रदेश का लिंगानुपात पर काफी फर्क पड़ सकता है । आधुनिकता के साथ कोख के अपराधी भी नए रास्ते को अपना रहे है । इसको काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी हर संभव कोशिश में है । आज मौके पर डॉ विश्वजीत राठी जिला नोडल अधिकारी , श्री मनदीप मान डीसीओ, श्री रणजीत सिंह मौजूद रहे । टीम द्वारा FIR दर्ज करवा दी गई है , और अब पुलिस के साथ मिल कर बिहार की फर्म पर आगामी कार्यवाही की जाएगी |
