Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे अपराध शाखा -2 रोहतक की टीम ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार,एक देसी पिस्तौल बरामद

    रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि मनोज के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 रोहतक की टीम सोनीपत रोड नजदीक थाना आईएमटी के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कबीर कालोनी निवासी युवक को सोनीपत रोड नजदीक बलियाणा मोड से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोनु पुत्र बलराज निवासी पीर वाली गली कबीर कालोनी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 228/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
Exit mobile version