रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि मुकेश के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम बलियाना खेडी साध के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव बलियाना के रास्ते से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहित उर्फ़ छोटा पुत्र विनोद निवासी बलियाना के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 183/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
