रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही योगेन्द्र के नेतृत्व मे सीआईए-1 स्टाफ की टीम आईएमटी में पुराना खेडी साध से बलियाना रोड पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त आउटर बाइपास पुल के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुशील उर्फ़ शीलू पुत्र कर्मबीर निवासी लाखनमाजरा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 162/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
