Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने जागरूकता वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने जिला के कम लिंगानुपात वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस वैन के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम बारे जागरूक किया जाएगा ताकि संबंधित क्षेत्र में लिंगानुपात में सुधार किया जा सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, उप सिविल सर्जन डॉ. विश्वजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी भी मौजूद रही।
      आशीष कुमार ने बताया कि जिला रोहतक के गांव दतौड़, गांधरा, ईस्माईला, कुल्ताना, चुलियाना, खेडी सांपला, सुनारिया कलां, गढी-सांपला, लाहली, निन्दाना, मोरखेडी, सुंडाना, बनियानी, काहनौर, लाखनमाजरा, हसनगढ़ तथा सांघी सामुदायिक केन्द्रों के अतंर्गत आने वाले गांवों का लिंगानुपात पिछले कुछ माह से 900 से कम रहा है। इन गांवों के लोगों को जागरूक करने के लिए मोबाइल वैन को रवाना किया गया है। जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभियान के तहत सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर प्रभात फेरी, रैली, कुआं पूजन, गोद भराई, घर के बाहर लड़कियों के नाम की प्लेट, लडक़ी के जन्म पर केक काटना, बेटी जन्मोत्सव तथा पौधारोपण आदि गतिविधियां आयोजित करके लोगों को बेटा-बेटी को एक समान समझने बारे जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला सरंपचों को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर समाज में लैंगिक समानता को बढावा दिया जा रहा है और लिंग जांच एवं भ्रूण हत्या करने और करवाने वालों पर सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग रोहतक से डब्ल्यू0सी0डी0पी0ओ0 डिम्पल, मंजू यादव, कमलेश, बिजेन्द्र, सहायक तथा सुनील कर्लक मौजूद रहें।

Exit mobile version