रोहतक के टिटौली गांव निवासी प्रिंस ने टिटौली पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। 15 अक्टूबर को वह और उसका दोस्त विशाल डिग्गी (जलघर) स्थित नलकूप से पानी लेने गए थे। जहां पर उसकी कक्षा का ही एक सहपाठी मिला। जिसके साथ पहले ही क्लास में कहासुनी हो गई थी। पानी भरने के बाद उसने दोनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने उन पर पत्थर से हमला किया और गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। घर लौटने के बाद वह अपने दोस्त विशाल के घर पर चला गया। इसी दौरान आरोपी युवक अपने चाचा के साथ चाकू लेकर उनके घर पर आए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से सिर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने धमकी दी और कहा कि आज बच गए, दोबारा कुछ कहा तो जान से मार देंगे। जिसके बाद घायल को रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

