सावन कृपाल रूहानी मिशन की रोहतक शाखा की ओर से 31 अगस्त, 2025 को रोहतक की पुरानी आई.आई.टी. के शहीद मदन लाल ढींगरा सामुदायिक केन्द्र में ‘ध्यान-अभ्यास द्वारा आंतरिक और बाहरी शांति’ विषय पर एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपस्थित भाई-बहनों को ध्यान-अभ्यास व उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा भाई-बहनों को ध्यान-अभ्यास और उसके फायदों के बारे मे अवगत कराना है। ध्यान-अभ्यास पर आधारित इस कार्यक्रम के द्वारा हम अध्यात्म के अनमोल व दुर्लभ मोती चुनते हुए अपने जीवन को निखारकर सुखी व शांति प्राप्त कर सकते हैं।
