Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में सरंपचों व पंचों को ग्राम स्तर पर दिलाई शपथ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुना CM का संबोधन

रोहतक में नव निर्वाचित सदस्यों को शनिवार को शपथ दिलाई गई। इस दौरान उत्साह के साथ पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्य उत्साह के तहत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उम्मीद जताई जा रही है कि अब विकास भी रफ्तार पकड़ेगा, जिसकी लोगों को काफी समय से इंतजार था।

इस बार पंचायती राज चुनाव भी काफी देरी से हुए। लोग कई दिनों से इनका इंतजार कर रहे थे। अब नए पदाधिकारी मिल चुके हैं। साथ ही आदर्श आचार संहिता भी हटा दी गई है। इधर, नए पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का चुनाव होने के बाद विकास बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है, जो काफी समय से रुका हुआ था।

ग्राम पंचायतों के सरपंचों व पंचों को ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम संरक्षकों द्वारा शपथ दिलवाई गई। वहीं पंचायत समितियों के सदस्यों की बात करें तो उन्हें संबंधित खंड मुख्यालय पर नामित अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाने का कार्यक्रम हुआ। जबकि जिला परिषद के सदस्य को जिला मुख्यालय पर शपथ दिलवाई।

पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया। पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों ने CM का संबोधन सुना और अपने पद की गरिमा व गोपनियता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

गांव बनियानी में सरपंच ओमप्रकाश को शपथ दिलाने के लिए ग्राम संरक्षक के रूप में राज्यपाल के सचिव अमरजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने सरपंच को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को आमजन की सेवा में आगे बढ़कर काम करने के लिए कहा। ताकि लोगों ने जिस उम्मीद से उन्हें बनाया है, उस पर खरे उतर पाएं।

ये चुने गए नवनिर्वाचित सदस्य

Exit mobile version