रोहतक के गांव मोखरा के सरपंच को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी मिली है। उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। न देने पर कहा गया कि वह कहीं भी चला जाए, लेकिन बचेगा नहीं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

गांव मोखरा के सरपंच नीटू ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने दोस्त के पास लाढ़ोत रोड पर लाइन पार एरिया में आया हुआ था। रात करीब 8 बजकर 52 मिनट पर उसके पास एक मैसेज आया। जिसमें उससे भाऊ ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए पैसे तैयार रखने के लिए लिखा हुआ था। साथ ही हां या ना का जवाब भी मांगा।

सरपंच नीटू ने कहा कि उसने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। साथ ही आरोपी भाऊ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। वहीं खुद की सुरक्षा भी मांगी ताकि इस तरह के अपराधियों से बिना डरे वे काम कर पाएं। भाऊ के नाम से कुल 4 मैसेज आए हैं, जिसमें सरपंच को 10 तारिख तक का समय दिया गया है।

आरोपी भाऊ का नाम झज्जर में भी फिरौती मांगने से जुड़ा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों झज्जर जिले के बेरी में भी एक व्यक्ति से उसने फिरौती मांगी थी। वहीं भाऊ अब गांव मोखरा के सरपंच को टारगेट किया और वॉट्सऐप पर मैसेज के माध्यम से फिरौत मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

सरपंच को मिली धमकी में लिखा था कि भाऊ बोलू हूं, 50 लाख तैयार कर लिए। इबकी बार बदमाशी मैं मैसेज करा है। कहीं चले जाना कोई बचाने वाला नहीं हैं। कल तक का टाइम है। हां या ना बता देना। चाहे यह नंबर भी दे दिए पुलिस को। 10 तारीख तक तेरा टाइम है, 11 तारीख मेरी है फेर।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!