रोहतक के तिलक नगर निवासी अरुणा ने सिविल लाइन पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर की दोपहर करीब पौने 2 बजे उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसके पिता का दोस्त बनकर बात की।
फोन करने वाले वाले ने कहा कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। आरोपी ने बातों में लगाकर अपने झांसे में ले लिया और दो ट्रांजेक्शन अलग-अलग खातों में करवाई। गूगल पे के माध्यम से अजय नामक व्यक्ति के फोन पर एक ट्रांजेक्शन करवाकर 45 हजार रुपए डलवाए।
वहीं राजेंद्र के खाते में दूसरी 54 हजार रुपए की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाई। परिचित बनकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ कुल 99 हजार रुपए की ठगी की गई। जब इस धोखाधड़ी का पता लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

