Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पड़ोसी ने बच्ची को फोन दिखाने के बहाने घर बुलाया,5 साल की बच्ची का किया डिजिटल रेप, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सिटी थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसको 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। 

17अगस्त को वह सुबह स्कूल में साफ-सफाई का काम करने के लिए चली गई। वहीं उसकी करीब 5 वर्षीय बच्ची घर पर थी। जो नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। दोपहर के समय करीब 3 बजे वह घर वापस आई, तो उसकी बेटी रोने लगी। राते हुए बच्ची ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उसका फोन दिखाने के बहाने घर बुलाया था।

जब पीड़िता बच्ची घर गई तो आरोपी ने गेट पर कुडी लगा दी। उस दौरान आरोपी के घर पर कोई नहीं था। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गलत हरकत करने लगा। जिसके बाद बच्ची ने चिल्लाना आरंभ कर दिया। वहीं पुलिस को बताने की बात कहने लगी। जिसके कारण आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया और वह बाहर आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी 2023 में दीपावली के दिन नाबालिग बच्ची के साथ ऐसी ही हरकत की थी। उस समय कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी। इस घटना का पता लगने के बाद पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

अगर कोई व्यक्ति बच्ची या महिला की बिना सहमति के उसके निजी अंगों को उंगलियों या अंगूठे से छेड़ता है, तो यह डिजिटल रेप कहलाता है।

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version