Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बदमाशों ने 2 युवकों पर किया चाकुओं से हमला: एक की मौत- दूसरा गंभीर; मोबाइल छीनने पहुंचे थे, CCTV में कैद हुई वारदात

रोहतक में बदमाशों ने दो मजदूरों पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 4 बदमाश लूट करने के इरादे से उनके पास पहुंचे थे। सफल नहीं हुए से चाकूओं से वार कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बिहार के जिला सिवान के गांव नबोगंज निवासी रणजीत व बिहार के गोपाल गंज निवासी मोहित उर्फ अनुज रोहतक में काम करते हैं। फिलहाल वे हिसार बाइपास पर एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। दोनों ने घर जाने की प्लानिंग बनाई हुई थी। इसलिए वे बुधवार सुबह फैक्ट्री से बिहार जाने के लिए निकले। उन्हें छोड़ने के लिए शुभम भी वहां आया हुआ था।

इसी दौरान जब वे फैक्ट्री से चले तो 4 बदमाश वहां पर आए। उन्होंने फैक्ट्री मजदूरों से फोन आदी छीनने का प्रयास किया, लेकिन मजदूरों ने लूट का विरोध कर दिया। जिसमें बदमाश सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद आरोपियों ने तीनों मजदूरों पर चाकूओं से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।

लूट में असफल बदमाशों के हमले में चाकू लगने के कारण रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहित उर्फ अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना का पता लगते ही सिटी थाना पुलिस व CIA की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version