आर्य नगर स्थित रविदास चौपाल में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि रविदास सभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा लवली पहुंचे। लवली ने कहा देश की आजादी के बाद कुछ लोग देश को अपनी जागीर समझने लगे थे । देश के गरीब , अन्तिम वंचित व्यक्ति के अधिकारों का हनन हो रहा था बाबा साहेब ने देश के हर नागरिक को मुख्य धारा से जोडने के लिए संविधान की रचना की जिससे सबको बराबरी का अधिकार मिल सके ।
लवली ने कहा आज देश फिर से उसी दोराहे पर है आम जन अपने अधिकारो के लिए बोल नहीं पा रहा । मंहगाई, अशिक्षा, बेरोजगारी चरम पर है । बाबासाहेब के विचार को जिवंत करना हो तभी पुनः समाजिक संतुलन लागु हो पाएगा । सभी ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किए इस अवसर पर कृष्ण हुड्डा, भूषण वधवा, मनीषा सुहाग, शीतल सिक्का,भारत भूषण किरार, प्रवेश सहगल, डाक्टर मनीष दत्त, मूर्ति अहलावत,पारस मल्होत्रा, मुकेश सैनी, कप्तान सिंह तंवर,अजीत अहलावत, अरुण नारंग, रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

