Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पति पत्नी के मामूली नौंक झोंक के चलते ससुरालियों ने दामाद को दिया ‘थर्ड डिग्री’ टॉर्चर- गुप्तांगों में डाला लाल मिर्च पाउडर

रोहतक में एक युवक का उसकी पत्नी के साथ मामूली नौंक झोंक के चलते उसके ससुरालियों ने की हैवानियत की सारी हदें पार, युवक की गलती बस इतनी थी कि उसने अपनी पत्नी से घर देरी से लौटने का कारण पूछ लिया। जिस से नाराज़ पत्नी ने अपने मायके फोन करके अपनी मां, बहन व दो भाइयों को बुला लिया और उन चारों ने मिलकर युवक के हाथ-पैर बांध दिए और डंडों से पीटा। दोनों सालों ने युवक के गुप्तांगों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। दर्द से चीखने पर युवक की आवाजें सुनकर मौके पर आए पड़ोसियों ने उसे बचाया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
थाना लाखनमाजरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया है कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वहां से देरी से लौटने पर कारण पूछा तो वह झगड़ने लगी। इसके बाद उसने फोन करके अपनी मां, बहन व दो भाइयों को मौके पर बुला लिया। ससुरालियों ने आते ही उसके हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद उसे डंडों से काफी देर तक पीटते रहे। आरोपियों को इतने पर भी रहम नहीं आया तो दोनों सालों ने डंडों पर लाल मिर्च पाउडर लगाकर उसके गुप्तांगों में डाल दिया। वह दर्द से बुरी तरह चीखने लगा तो मौके पर पड़ोसी आ गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

घायल युवक ने बताया है कि ससुराली उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुके हैं। वह पत्नी के फोन करने पर आते हैं और उसके साथ मारपीट करके चले जाते हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार युवक को कुल 11 चोटें आई हैं। अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। मामले में थाना लाखनमाजरा पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version