रोहतक में हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिसार बाईपास चौक मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से 184 वा रक्तदान शिविर संस्था के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया,शिविर में 46 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।


संस्था के सदस्य अरुण सिंगला ने 53वी बार रक्तदान किया, हिसार बाईपास मार्केट के सदस्य दिलबाग हुड्डा ने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने के अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और किसी जरूरतमंद की सहायता भी हो सकेगी।


इस मौके पर चिराग बेरी, विकास मिश्रा, अरुण सिंगला, गुरप्रीत, हेमराज, अरुण विरमानी, संदीप दुआ, दिलबाग, जोगिंदर मलिक इशू सिंहपुरीया, भूपेंद्र खरब, बिट्टू गुप्ता, रवि मिश्रा आदि उपस्थित रहे

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!