Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में व्यक्ति से फोन पर परिचित बन मांगे 39 हजार रुपए; स्कैनर भेजकर कराए ट्रांसफर हुई साइबर ठगी

रोहतक जिले के कलानौर में फोन पर परिचित बन के व्यक्ति से साइबर ठगों ने 39 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​​​कटेसरा गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने छोटे भाई का खाता अपने निजी कार्य के लिए उपयोग करता है। जिसमें 31 अक्टूबर को 39 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया।

पीड़ित ने बताया कि उसके पास किसी ने परिचित बन फोन किया थ। उसके पास एक स्कैनर भेजा था। जिस पर उसने पैसे भेज दिए। पीड़ित पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Exit mobile version