Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक पर 4 युवकों ने पीठ पर बर्फ के सुए से किया हमला, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा

रोहतक के सुनारिया चौक पर 3-4 युवकों ने वहां बैठे युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। घायल की पहचान रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द निवासी 35 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मंजीत सुनारिया चौक के पास बैठा था। इसी दौरान वहां 3-4 युवक आए। युवकों ने अचानक मंजीत पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां घायल मंजीत का उपचार चल रहा है। मामले की सूचना शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version