Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में इनाम का लालच देकर 4 महिलाओं से ठगी, सोने-चांदी के गहने ले आरोपी हुए फ़रार

रोहतक में इनाम का लालच देकर दो महिला अपराधियों ने गांव भैणी महाराजपुर की चार महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी महिलाओं की खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ितों ने इसकी शिकायत महम थाने में की है। पीड़ित रोशन ने बताया कि 6 अगस्त को मां बाला देवी घर पर अकेली थीं। सुबह करीब 11:20 बजे दो महिलाएं घर पहुंचीं। उन्होंने मां को इनाम का लालच देकर 1 सोने का टिका, 2 ताबीज सोने के, 2 जोड़ी पायल चांदी की ले ली। इसके सा​थ ही पड़ोसी राहुल, मोनू तथा शमशेर के घर मौजूद महिलाओं को भी इनाम का लालच देकर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गईं। महिलाओं ने जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी । आरोपी महिला ।

करते रहे तलाश, न मिलने पर थाने में दी सूचना ठगी की वारदात होने के बाद पीड़ित परिवार एक माह तक आरोपी दोनों महिलाओं की तलाश करते रहे। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस पर एक माह के बाद शिकायत महम थाने में दी है। पीड़ित की शिकायत पर महम पुलिस ने केस दर्ज किया है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version