रोहतक के सांपला स्थित वार्ड नंबर 2 निवासी कर्मवीर ने सांपला थाना पुलिस को दुकान में चोरी की शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उन्होंने कार बाजार के नाम से एक दुकान की हुई है। जहां पुरानी कारों को खरीदकर उनको स्क्रैप में बेचने का काम करता है। 20 अक्टूबर की शाम को जबसीर राठी का उनके पास फोन किया। उन्होंने सूचना दी कि दुकान से उनका लड़का नवीन व एक अन्य युवक चोरी रहा है।

कर्मवीर ने बताया कि उनकी दुकान से टाटा मैजिक की 4 कमानी, बैटरी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। जो मोटरसाइकिल पर आए थे। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा। उन्होंने अपने बेटे को तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। उन्होंने अपने बेटे नवीन को 2017 में ही अलग कर दिया था। जो नशे का आदि है और दुकान से लोहे का सामान चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

सांपला थाना के जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें दुकान में चोरी करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शिकायत में दुकानदार ने बताया कि उसके बेटे ने ही चोरी की है। जिसके आधार पर दुकानदार के बेटे नवीन व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!