Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ऑटो चालक की पुरानी रंजिश में घर में घुस गला रेत कर उतार दिया मौत के घाट, 5 के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव जसिया में एक ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या की वारदात को मृतक के घर में घुसकर ही अंजाम दिया। सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि युवक का शव खून से लथपथ सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। मामले की सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए व शव की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पार्टी के दौरान दी थी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार, गांव जसिया निवासी विकास उर्फ नन्हा (25) पेशे से ऑटो चालक था। मंगलवार रात को गांव के ही चार युवकों सचिन, रोहित, गौरव, अश्वनी और मुनि के साथ वह पार्टी कर रहा था। पार्टी से देर रात घर लौटा और आते ही अपने भाई को जगाया। भाई को उसने कहा कि उसे कुछ युवकों ने धमकी दी है कि वह अब उनके रूट पर ऑटो न चलाए। अगर वह नहीं माना तो उसे जान से मार देंगे।

इसलिए भाई ऑटो को सुबह बेच दे। यह कहने के बाद दोनों भाई अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह करीब साढ़े 5 बजे विकास का भाई उठा तो उसने देखा कि सीढ़ियों के पास फर्श पर खून पड़ा हुआ था। पास में ही विकास का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। विकास के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। मुंह पर भी चोट के काफी निशान थे।

Exit mobile version