Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे में धुत सेनेटरी इंस्पेक्टर ने पार्षद पति को दी गालियां ,लोगो ने वीडियो बना किया वायरल

रोहतक की महम नगर पालिका में सेनेटरी इंस्पेक्टर (SI) ने पार्षद पति के साथ शराब के नशे में गाली-गलौच की। लोगों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। वीडियो में SI अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुआ गालियां दे रहा है। जिसके कारण वहां पर काफी समय तक हंगामा भी चला।

लोगों द्वारा रोकने के बाद भी सेनेटरी इंस्पेक्टर रुकने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके कारण मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं पार्षद पति का आरोप है कि उसके साथ उक्त सेनेटरी इंस्पेक्टर पहले भी बदतमीजी कर चुका है। वह नशे में रहता है और लोगों से भी गलत व्यवहार करता है।

महम के वार्ड नंबर 13 की पार्षद रेणु रानी के पति सुनील कुमार उर्फ लीलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुराना बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान नगर पालिका का सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत वहां आया। उसने आते ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पार्षद पति नगर पालिका कार्यालय में चला गया।

उन्होंने कहा कि उक्त SI नगर पालिका कार्यालय में भी कुछ समय बाद आ गया। जो शराब के नशे में था और वहां पर भी गाली-गलौच करने लगा। उसे रोकने पर नगर पालिका कार्यालय में काफी समय तक हंगामा भी होता रहा। विवाद इतना बड़ा कि वहां मौजूद लोगों को सेनेटरी इंस्पेक्टर को रोकना पड़ा। लेकिन नशे में होने के कारण रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

नगर पालिका महम में सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा पार्षद पति के साथ नशे में बदतमीजी करने व गालियां देने के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह रुकने का नाम नहीं ले रहा था। इसलिए मौके पर ही पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस सेनेटरी इंस्पेक्टर को पकड़कर ले गई।

महम थाना के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पार्षद पति सुनील की शिकायत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो शराब के नशे में धुत्त होकर गाली-गलौच कर रहा था। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Exit mobile version