Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक जिले में पड़ोसी को गलत हरकतों के लिए टोकना युवक को पड़ा भारी – लोहे की रोड से फोड़ा सिर और फिर…

हरियाणा के रोहतक जिले में पड़ोसी को गलत हरकतों के लिए टोकना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि गुस्साए पड़ोसी ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे लहुलुहान कर दिया। जिसके चलते युवक बेहोश हो गया, और उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि हमला करने वाले पड़ोसी को उसके नाना ने उकसाया था।

कलानौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया है कि गांव का ही रवि उनके घर के पास आकर गलत हरकतें व इशारे करता है। उसे कई बार इसके लिए टोका, लेकिन वह नहीं मानता। उन्होंने रवि की शिकायत उसकी नानी से की थी, लेकिन उसके नाना ने उसे उकसाया। गुरुवार रात जब वह खाना खाकर बर्तन धो रहे थे तो आरोपी रवि अचानक उनके घर पर आ गया।

रवि के हाथ में लोहे की रॉड थी। देखते ही उसने रॉड से मेरे सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी ने इसके बाद भी रॉड से कई वार किए, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

पीड़ित का कहना है कि हमलावर रवि के साथ उसके मामा, मामी व उनके बेटों ने भी साजिश रची थी। सभी ने उन पर हमला करने का पहले ही प्लान बना लिया था। पीड़ित ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में थाना कलानौर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version