रोहतक पुलिस टीम ने इस्माईला निवासी युवक पर हुए जानलेवा हमला व रुपये छीनने की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सिविल लाईन उप.नि. हरपाल सिंह ने बताया कि ईस्माइला निवासी संजय की शिकायत के आधार पर धारा 379ए/323 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 109/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रांरभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 22.04.2022 को रात करीब 8.30 बजे संजय छोटूराम चौक से दिल्ली बाईपास रोहतक के लिए ऑटो मे बैठा था। ऑटो मे एक अन्य युवक भी बैठा था। जिसने संजय को बताया कि वह भी गांव ईस्माइला जिले माली का पोता है।
बजरंग भवन फाटक के पास वह युवक ऑटो से उतरने लगा तो संजय उस युवक का किराया ऑटो चालक को देने लगा तो युवक संजय के हाथ से करीब 8 हजार रुपये छीन कर भागने लगा। संजय ने युवक का पीछा कर युवक को थोडी दुर जाकर पकड लिया। युवक की तलाशी लेने पर संजय को उसकी जेब से 1500/- रुपये मिले। युवक ने संजय के साथ झगडा कर पास पडी ईट से संजय पर वार किया व मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी मॉडल टाउन स.उप.नि. कपिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच मामले मे धारा 307/506 भा.द.स जोडी गई। दिनांक 27.06.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी शिव पुत्र हरीश निवासी जे.पी कालोनी हिसार रोड, रोहतक को गिरफ्तार किया गया।

