उप पुलिस अधीक्षक श्री महेश कुमार ने अपने अंतर्गत आने वाले थाना पीजीआईएमएस के एरिया मे प्रभारी थाना पीजीआईएमएस व प्रभारी पुलिस चौकी गांधी कैम्प के साथ मिलकर एरिया मे पैदल गश्त की है। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक ने गांधी नगर में नगर पार्षद, पूर्व प्रधान, दुकानो के यूनियन अधिकारी व अन्य मौजिज व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को सुना। उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पैदल गश्त से आमजन मे सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है व अपराधियों मे डर पैदा होता है। अपराधियों को अपराध करने से रोकने के लिए पुलिस के सहयोग करे व आपके घरो मे या आस-पास बाजारो मे अपने स्तर पर ज्यादातार उच्चगुणवता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए ताकि अपराधियो की पहचान कर उन्हे खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

इसके अलावा उन्होंने साइबर अपराध के तरीके बारे बताया व आमजन को साइबर अपराध बारे जागरूक किया। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर उसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन नमबर 1930 पर कांल कर दर्ज करवाए। अवैध शराब बेचने वाले, अवैध धंधा करने वालो के ख़िलाफ़ व अपराधियों के बारे मे पुलिस को गुप्त सूचना दे। नशे के खिलाफ अपने परिवार से जागरूकता फैलाने की शुरुआत करे।

