Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में डीसी ने दी निर्वाचित प्रतिनिधियों को दी बधाई,कहा जनता की उम्मीदों व अपेक्षाओं पर करें फोकस

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) यशपाल ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी है और कहा ग्रामीण विकास में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता की उम्मीदों व आकांक्षाओं पर खरा उतरना निर्वाचित प्रतिनिधियों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ही भारत की पहचान है।


उपायुक्त यशपाल ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण होने पर प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इस चुनाव में भी उन्होंने अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। उन्होंने पारदर्शी मतगणना के लिए राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, मतगणना कर्मियों, सैक्टर सुपरवाइजर, सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, चुनाव सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी के लिए तैनात अधिकारियों तथा चुनावी व्यवस्था से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष जुड़े रूप से जुड़े सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का भी आभार माना है।


उपायुक्त यशपाल ने मतगणना टीम में शामिल सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को साधुवाद दिया। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनता ने अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर गांव की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version