रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि मनोज के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम आईएमटी एरिया के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये एशियन पेंट फैक्ट्री के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमन पुत्र सतीश निवासी गांव खुंगाई ज़िला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 120/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
