रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सफाई शाखा की टीम को पूर्व में निर्देष दिए गए थे कि सीवर व नालो में गोबर बहाने वालो पर कार्यवाही करें क्योकि गोबर बहाने से सीवर व नाले भर जाते है तथा आमजन को इससे काफी असुविधा होती है। आज नगर निगम की टीम द्वारा दो डेयरी संचालको के 20000 रूपये के चालान किए गए। नगर निगम द्वारा किला रोड़ पर विषेष सफाई अभियान चलाकर किला रोड़ पर सफाई का कार्य करवाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारो से डस्टबीन रखने तथा कूड़ा नगर निगम की रेहड़ी/गाड़ी में ही डालने बारे अपील की गई। इसके अतिरिक्त आमजन से पुनः अपील है कि कूड़ा इधर-उधर न फैके उसे कूड़ा लेने वाली गाड़ी में डाले क्योकि नगर निगम की टीम को निर्देष दिए जा चुके है कि शहर में निरीक्षण करें तथा कूड़ा इधर-उधर फैकने अथवा गंदगी फैलाते वालो के चालान किए जाये।
नगर निगम द्वारा नालो की सफाई का कार्य निरंतर करवाया जा रहा है आज नगर निगम द्वारा हिसार बाईपास, छोटूराम चौक, इन्द्रा मार्किट, सुखपुरा चौक से गोहाना अड्डा, गौकर्ण इत्यादि स्थानो के नालो की सफाई का कार्य करवाया गया तथा नालो से निकाली गई गंदगी को भी साथ-साथ में उठवाने के निर्देष दिए जा चुके है।
नगर निगम की नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा भी सख्ती से कार्य किया जा रहा है तथा अतिक्रमण करने व अवैध फलैक्स बोर्ड लगाने वालो पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा झज्जर रोड़, अग्रसेन चौक, भिवानी स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, हिसार रोड़, सैक्टर-14 मार्किट इत्यादि स्थानो से अतिक्रमण हटवाते हुए अवैध रूप से लगाये गये बोर्ड, तख्त, तिरपाल, कुर्सियां, मेज इत्यादि सामान जब्त किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!