Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कार सवारों ने युवक को रंजिश में गोली मारी, PGI में भर्ती; खेत से लौट रहा था

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गांव सांघी में रंजिशन युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। बदमाश कार में सवार होकर पहुंचे थे। गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले भी घायल युवक के परिवार पर फायरिंग हो चुकी है।

गांव सांघी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात को अपने चाचा सुभाष और ताऊ राजेंद्र के साथ खेतों में काम करके घर आ रहा था। उसके ताऊ-चाचा आगे चल रहे थे और वह पीछे था। इसी दौरान सड़क के साइड में एक गाड़ी खड़ी थी। जैसे ही वह गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी से गांव का कृष्ण उतरा और फायरिंग कर दी।

वहीं गाड़ी सवार 2 अज्ञात युवकों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां रोहित के हाथ और पैर में लगी। गोली लगने के बाद वह गांव की तरफ भागा और शोर मचाया तो पीछे से हमलावर भी वहां से फरार हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही हमलावर गाड़ी में सवार होकर गांव चिड़ी की तरफ भाग गए।

रोहित ने आरोप लगाया कि कृष्ण व उसके परिवार वालों ने योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया है। गोली लगने के कारण घायल रोहित को उपचार के लिए PGI में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल के बयान पर कृष्ण, उसके पिता राजसिंह, भाई सुरेंद्र, कृष्ण की मां सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version