Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भाई-बहन पर जमीन पर कब्जा करने की मंशा से किया जानलेवा हमला; वे लोग पिस्तौल, लाठी-डंडे, रॉड व जेली आदि हथियारो से थे लैस

रोहतक के गांव मकड़ौली में करीब 10 साल पहले खरीदी जमीन के लिए भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों बहन-भाई बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार जमीन के पुराने मालिक के बेटे जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने दोनों भाई-बहन पर हमला किया, जिसमें उन्हें चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव अस्थल बोहर माजरा निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई देवेंद्र रोहतक की रामगापाल कालोनी निवासी है। देवेंद्र ने 17 अप्रैल 2012 को मकड़ौली निवासी एक व्यक्ति से एक बीघा जमीन खरीद थी। इस जमीन पर सफेदे के पेड़ लगाए हुए हैं। अब जमीन के पुराने मालिक का भाई व उसके दोनों बेटे इस एक बीघा जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

दोनों बहन-भाई जमीन को देखने के लिए गए तो एक महिला सहित तीन लोग वहां पर आ गए। उन्होंने दोनों भाई-बहन के साथ बदतमीजी की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि मान जाओ नहीं तो तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। इसकी सूचना उन्होंने दी। पुलिस के आने के बाद आरोपी वहां से चले गए। कुछ समय बाद आरोपी 8-10 अन्य लोगों को ट्रैक्टर व ऑटो में लेकर पहुंचे।

वे लोग पिस्तौल, लाठी-डंडे, रॉड व जेली आदि हथियार लिए हुए थे। उन्होंने आरोपियों से बचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने दोनों की एक भी नहीं सुनी। दोनों भाई-बहन वहां से जाने लगे तो रास्ता रोककर मारपीट आरंभ कर दी। इस झगड़े में उन्हें चोटें आई। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस न पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version