
रोहतक में ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाले कपिल से बदमाशों ने 2.75 लाख रुपए और स्कूटी लूट ली। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। जब बदमाशों ने कपिल से लूट की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया। करीब 10 मिनट तक वह अकेले ही बदमाशों से मोर्चा लिए रहा और शोर मचाता रहा। मगर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला। इस दौरान आरोपी उससे रुपए और स्कूटी लूट ले गए। कपिल ने इसकी जानकारी फोन कर ज्वेलर्स तरुण वर्मा निवासी सुनारों वाली गली को दी।
वह मौके पर पहुंचे। तरुण शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आर्यनगर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, ताकि बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।
स्वास्तिक ज्वेलर्स के नाम से रेलवे रोड पर दुकान है। कपिल सर्विस करता है। पिता जोगेंद्र वर्मा ने एक चेक आईसीआईसीआई बैंक का पर्सनल से 2 लाख 75 हजार रुपए निकालने के लिए दिया था। कपिल स्कूटी लेकर बैंक से पैसे निकालने के बाद घर दुकान पर जा रहा था। शाम करीब 3.40 पर कपिल ने पिता को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया था।

