पूर्वांचल एकता सेवा समिति की और से छठ पूजा की तैयारी तेजी से की जा रही है। दिल्ली रोड स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर पर छठ पूजा करने के लिए घाट बनाया हुआ है। जिसकी समिति के सदस्यों द्वारा पिछले एक हफ्ते से लगातार सफाई की जा रही है।

ताकि किसी भी भक्त को घाट पर पूजा करते समय परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्वांचल एकता समिति के प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर से छठ पूजा शुरू हो जाएगी और यह 28 तक चलेगी। प्रत्येक दिन अलग अलग तरह की पूजा की रस्म रहती है। पूर्वांचल एकता समिति के प्रधान संजीव सिंह ने बताया दिल्ली रोड पर भालौठ सब ब्रांच नहर का 600 मीटर के आसपास का घाट कच्चा पड़ा है। जिसके बारे में अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। अगर यह घाट भी पूरा हो जाए तो भक्तजनों को नहर पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। घाट पर बैठकर लोगों को पूजा करनी पड़ती है। जो गीला होने के कारण फिसलने का डर बना रहता है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। . पहले दिन 25 तारीख को नहाया खाय होता है। इसमें सभी भक्तजन अपने घर लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाते हैं। जो सेंधा नमक में बनाया जाता है। घर पर पूजा छठ मैया की पूजा करके यह खाना खाया जाता है।।

.दूसरे दिन 26 तारीख को खरना होता है। इसमें सभी अपने घर पर दूध के साथ मीठी खीर में गुड़ डालकर बनाते हैं। उपवास रखकर शाम को मिठा खाकर व्रत शुरू हो जाता है जो 28 तारीख की सुबह तक रहता है। जिसको सुबह के सूर्य उदय होने के समय खोला जाता है। .तीसरे दिन 27 तारीख संध्या अर्घ्य होता है। इसमें नहर पर शाम को सूर्यास्त के समय पानी के बीच में खड़े होकर पूजा कि जाती है। जिसमें सभी भक्त डूबते हुए सूर्य को देखकर पूजा करते हैं। .चौथे दिन 28 तारीख को उषा अर्घ्य होता है। इसमें सुबह 2 बजे से नहर पर छठी मैया की पूजा करने के लिए घाट पर लोगों का आना शुरू हो जाता है। जो सुबह सूर्यास्त के समय तक चलती रहती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!