Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ANC की टीम ने महिला को 122 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार: पेश अदालत कर कार्यवाही में जुटी पुलिस

एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने महिला को नशीले पदार्थो सहित काबू किया गया है। महिला से 122 ग्राम चरस बरामद हुई है। महिला आरोपी को पेश अदालत किया गया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम बाल्मिकी चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये को इन्द्रा कॉलोनी के पास से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान पूजा पत्नी कुलदीप निवासी करतारपुरा के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 122 ग्राम चरस बरामद हुई है। महिला के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 174/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। चरस सप्लाई करने वाली महिला आरोपी सरोज पत्नी धर्मबीर निवासी करतारपुरा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version