Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 7 साल के बच्चे के साथ पड़ोस के ही युवक ने किया कुकर्म, घर के बाहर खेलते समय बुलाकर ले गया था आरोपी; पुलिस ने किया काबू

शिवाजी काॅलाेनी थाना क्षेत्र में सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले दंपती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह अपने दो बेटे और एक पुत्री के साथ शिवाजी काॅलाेनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहते हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब सात साल है। बेटी पांच साल व छोटा बेटा आठ माह का है।

उन्होंने बताया कि वह अपना आठ माह का बेटा लेकर घर गए थे और सात साल के बेटे और पुत्री को एक परिचित के यहां छोड़ गए थे। घर लौटकर आए तो बड़े बेटे ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। वह उसको उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां उससे पूछताछ की तो उसने पूरे मामले से अवगत कराया। बेटे द्वारा जानकारी दिए जाने पर पीड़ित पिता ने शिवाजी कालोनी थाना पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बच्चे ने माता- पिता को बताया कि वह घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी युवक धर्मेंद्र उसको अपने घर सोने के लिए बुला ले गया था। रात को आरोपी युवक ने अपने कमरे में बच्चे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version