रोहतक के गांव संघी निवासी सोनू ने अर्बन एस्टेट थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसने 24 मई 2021 गांव बोहर निवासी रीतू के साथ कोर्ट मैरीज की थी। उसके करीब 2-3 महीने बाद आपस में मन-मुटाव हो गया। सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने जमीन हड़पने के लिए यह लव मैरिज की थी। मन-मुटाव होने के बाद उसकी पत्नी ने दहेज का केस भी दायर कर दिया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। वह किराए पर आटो चलाने लग गया। 17 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह शीला बाईपास सोनीपत रोड समशन वाली गली के पास आटो में बैठा था। तभी उसकी पत्नी रीतू व गांव रूड़की निवासी सुशील और दो अन्य लड़के आए। उसकी पत्नी तीनों युवकों को लेकर आई थी। उसकी पत्नी एक्टिवा स्कूटी पर थी और अन्य तीनों लड़के मोटरसाइकिल पर।

सोनू ने आरोप लगाया कि सुशील ने आते ही उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। वहीं उसकी पत्नी ने सुए से हमला किया। जबकि अन्य युवकों ने लात-घुसे मारे। साथ ही उसकी पत्नी रीतू उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गई। वहीं आरोपियों ने उसकी आटो भी तोड़ दी। वहीं जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोनू ने आरोप लगाया कि जब वह थाने में शिकायत लेकर गया तो उसे ही एससी एसटी एक्ट में जेल भेजने की धमकी देकर डराया और जबरन समझौता करवाया। उसकी पत्नी उसे दो बार जेल भी भिजवा चुकी है। अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!