Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में हथौड़ी मारकर युवक का सिर फोड़ा:बिजली फिटिंग में फॉल्ट आने पर शिकायत करने गए बाप-बेटे से दुकानदार ने की मारपीट

रोहतक में लोहे की हथौड़ी मारकर दुकानदार का सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। वारदात का कारण बिजली फिटिंग में फॉल्ट आने पर शिकायत करना बताया जा रहा है। जब दुकानदार का पिता मैकेनिक के पास गया तो उसने झगड़ा आरंभ कर दिया। बीच-बचाव के लिए गए उसके बेटे को दुकान में घसीटकर सिर पर लोहे की हथौड़ी से वार किए।

जिससे युवक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के गांव समरगोपालपुर कलां निवासी तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। उसने गांव में नया मकान बनाया था। जिसकी बिजली फिटिंग का ठेगा गांव के ही प्रदीप को दे रखा था। बिजली फिटिंग में फॉल्ट आने पर उसने व उसके पिता श्याम सुंदर ने बार-बार फिटिंग खराबी की शिकायत की। लेकिन आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता।

तरुण ने कहा कि उसके पिता श्याम सुंदर आरोपी प्रदीप की दुकान पर रुपयों को लेकर गए थे। प्रदीप उसके पिता के साथ झगड़ा आरंभ करके हाथापाई करने लगा और गाली-गलौज की। तरुण भी झगड़े का पता लगते ही मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान आरोपी युवक ने श्याम सुंदर को धक्का मारा और तरुण को घसीटकर अपनी दुकान के अंदर ले गया। दुकान में रखी लोहे की हथौड़ी से सिर पर वार किए।

तरुण ने बचाव-बचाव का शोर किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version