महम के वार्ड नंबर 5 निवासी अंकित ने महम थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 5 नवंबर को वह अपने दोस्त महम के वार्ड नंबर 8 निवासी फुलु के साथ अपनी आई-20 कार में सवार होकर रोहतक-हिसार बाईपास हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान किशनगढ़ महम के नजदीक बेरी रोड पर पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी साइड में लगा ली। वहीं उसका दोस्त फुलु कार से उतरकर पेशाब करने के लिए चला गया। शाम करीब 6 बजे जब वह कार में ही बैठा था तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल आई।

उसने बताया कि मोटरसाइकिल पर करीब चार युवक सवार थे। उन युवकों ने आते ही उस पर गोली चला दी, गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। आरोपियों ने उस पर हवाई गोली चलाई। जिसके बाद वह बचने के लिए भाग गया। वहीं आरोपी भी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि अंकित की शिकायत पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। जब पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की तो वहां से फायरिंग के बाद गोली का एक सिक्का भी मिला है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!