Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक से हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर की लाखों की ठगी

रोहतक की हरिसिंह कॉलोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेने की सोच रहा था। इसके लिए 7 जनवरी को एक वेज पेज मिला, जिस पर एप्लीकेशन फार्म भर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास अमन अग्रवाल नामक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि वह हल्दीराम नागपुर महाराष्ट्र से बोल रहा है।

आरोपी ने फोन पर सारी डिटेल ली और हल्दीराम का फार्म भेजा। उसने फार्म भरकर वापस भेज दिया। आरोपी ने फोन पर कहा कि वह फाइनेंस हेड राजीव अग्रवाल ने बात करवा रहा है, जो दस्तावेज वैरीफाई करेंगे। 21 जनवरी को राजीव नामक युवक ने फोन पर कहा कि आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो गई है।

पीड़ित मनीष ने बताया कि आरोपी ने उसके पास फर्जी लेटर भेज दिया और टोकन के नाम पर 65 हजार रुपए जमा करवा लिए। 27 जनवरी को एग्रीमेंट अमाउंट के नाम पर 1 लाख 75 हजार रुपए जता करवाए।

मनीष ने बताया कि हल्दीराम नागपुर आफिस में जाकर पता चला कि उनकी कोई वेबसाइट नहीं है। जो लेटर उसे मिला था, वह फर्जी है। मनीष ने मामले को लेकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Exit mobile version